भारतीय हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग में बेल्जियम को 2-1 से हराया - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 11, 2020

भारतीय हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग में बेल्जियम को 2-1 से हराया

भारत में जहां एक तरफ क्रिकेट को धर्म माना जाता है तो वहीं दूसरी तरफ हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। 

भारत में जहां एक तरफ क्रिकेट को धर्म माना जाता है तो वहीं दूसरी तरफ हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। हॉकी को भारत में उतना प्यार नहीं मिला है जितना क्रिकेट को मिला है। लेकिन भारतीय हॉकी टीम लगातार अपनी मेहनत और लगन से देश का नाम रोशन कर रही है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम लगातार अपना शानदार प्रदर्शन कर रही है। एफआईएच प्रो लीग में भारतीय हॉकी टीम का जलवा कायम है। टीम इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग में विश्व चैंपियन बेल्जियम को 2-1 से हराकर उलटफेर करने का काम किया है।  इसी के साथ भारतीय हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग में लगातार तीसरी जीत हासिल की है।
इससे पहले हुए दो मैचों में भारत ने दुनिया की तीसरे नंबर की टीम नीदरलैंड को मात दी थी। विश्व की नंबर वन टीम बेल्जियम को इस मैच में हराने के बाद भारत ने विश्व रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल कर लिया। आपको ये बात भी जानकर खुशी होगी कि 2003 से शुरू हुई विश्व रैंकिंग के बाद से भारत ने पहली बार चौथे स्थान पर कब्जा किया है। वहीं चौथे स्थान से ओलम्पिक चैंपियन अर्जेंटीना लुढककर पांचेव पर पहुंच गई है। वहीं भारत ने बेल्जियम को 50वीं बार मात दी है। Read More
AB STAR NEWS के  ऐप को डॉउनलोउड  कर सकते. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad