बुधवार को गणेश जी के नाम से जाना जाता है। इस दिन गणेश जी को प्रसन्न करने से तरक्की होती है। - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 5, 2020

बुधवार को गणेश जी के नाम से जाना जाता है। इस दिन गणेश जी को प्रसन्न करने से तरक्की होती है।

बुधवार को गणेश जी के नाम से जाना जाता है। इस दिन गणेश जी को प्रसन्न करने से तरक्की होती है। आज के दिन बप्पा को लड्डू का भोग लगाने से धन की परेशानी कम होती है।
मेष  (Aries)
आज के दिन आपको अच्छे परिणाम मिलने की अधिक संभावना है। प्रेम संबंधों में लड़ाई होने की संभावना है। मानसिक तनाव होने की संभावना है।
छोटी-मोटी समस्याओं के बावजूद आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। आज आप मन से प्रसन्न रहेंगे। कार्य में सफलता मिलने से हर्ष की प्राप्ति होगी।
वृषभ (Taurus)
आज के दिन खर्चे काफी रहेंगे। छोटी-मोटी समस्याओं आ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। प्रेम संबंधों में सुख मिलेगा और प्रियतम के साथ वक्त बिताने का मौका भी मिलेगा।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आमदनी के मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। माता जी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहने की संभावना है।
कर्क (Cancer)
आज का दिन आप विरोधियों पर भारी रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है और धन संचय कर पाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी।
सिंह (Leo)
परिवार के प्रति अधिक झुकाव रहेगा। महिला सहकर्मियों का सहयोग आपके काम आएगा। प्रेम संबंधों में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार में सुख शांति रहेगी।
कन्या (Virgo)
आज के दिन किसी रोमांचक और मनोरंजक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आपका अच्छा व्यवहार आपको तरक्की दिलाएगा। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
तुला (Libra)
आज के दिन प्रेम संबंधों में दिक्कतें आ सकती हैं। धन के मामले में दिन बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
वृश्चिक (Scorpio)
आज के दिन अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। गुस्से और तनाव को स्वयं पर हावी होने से रोकने का प्रयास करें। आपके कुटुंब में कोई बात विवाद का कारण बन सकती है।
धनु (Sagittarius)
कार्य क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक फल ना मिलने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। कार्य क्षेत्र में दिनमान अनुकूल रहेगा। आज के दिन थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि लेंगे।
मकर (Capricorn)
आज के दिन विरोधियों के प्रति सतर्कता बरतना जरूरी रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी गुस्से वाला व्यवहार भी कर सकता है। परिवार का वातावरण थोड़ा परेशानी दे सकता है।
कुंभ (Aquarius)
दांपत्य जीवन में खुशियों के रंग बिखरेंगे। आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने प्रियतम के साथ घूमने जा सकते हैं।
मीन (Pisces) 
आज का दिन परिवार के प्रति समर्पित करेंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे। प्यार के मामलों में आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad