IND Vs NZ: दूसरे टेस्ट में टॉम लाथम ने विराट कोहली को रोकने की रणनीति का किया खुलासा - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 29, 2020

IND Vs NZ: दूसरे टेस्ट में टॉम लाथम ने विराट कोहली को रोकने की रणनीति का किया खुलासा

कप्तान विराट कोहली करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर वो 9 पारियों में कुल 201 रन ही बनाने में कामयाब हुए हैं। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भी विराट कोहली का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। वहीं कीवियों ने पहले टेस्ट मैच पर आसानी से कब्जा कर लिया और भारत को 10 विकेट से मात दी।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी कोहली को भारी नुकसान हुआ है। वो नंबर वन का दर्जा खो चुके हैं। उन्हें फिर से नंबर वन बनने के लिए मेहनत करनी होगी और कीवियों के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपने बल्ले से रनों का पहाड़ खड़ा करना होगा। लेकिन कोहली को रोकने के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने खास रणनीति बनाई हुई है। जिसका खुलासा न्यूजीलैंड के खिलाड़ी टॉम लाथम ने किया है। टॉम लाथम का कहना है कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज कोहली को रोकने के लिए पिच से मिलने वाले मूवमेंट का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। लाथम ने गुरुवार को कहा कि जब कोहली बल्लेबाजी के लिए मैदान में होंगे तो हम तैयार रहेंगे।
शेफाली की घातक बल्लेबाजी से प्रभावित हुए क्रिकेट के भगवान
टॉम लाथम ने कहा, ‘विराट कोहली बेहतरीन बल्लेबाज हैं। कोहली ने लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन किया। यही वजह है कि वो लंबे वक्त तक नंबर वन रैंक के बल्लेबाज रहे। और वो किसी भी परिस्थिति में खेल सकते हैं। लेकिन अगर दूसरे टेस्ट मैच में पिच से एकतरफा मूवमेंट मिलता है तो हम उसका फायदा उठाने के पूरी कोशिश करेंगे।‘ Read More
AB STAR NEWS  के  ऐप को डाउनलोडकर सकते हैं हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad