केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस राजधर्म के नाम पर लोगों को भड़काने का काम ना करे।
CAA और NPR को लेकर Congress (कांग्रेस) और BJP (बीजेपी) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। शुक्रवार को एक तरफ जहां केंद्रीय कानून मंत्री Ravi Shankar Prasad (रविशंकर प्रसाद) ने NPR, NRC और CAA के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की, तो वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता Randeep Surjewala (रणदीप सुरजेवाला) ने उन्हें जवाब देते हुए ट्वीट किया कि देश को ज्ञान देने से पहले इसे Bihar (बिहार) में लागू करवा लें। आपको बता दें कि बीते दिनों बिहार के CM Nitish kumar (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) ने बिहार विधानसभा में ताजा NPR के खिलाफ प्रस्ताव पास किया है।
दरअसल, बीते दिन Sonia Gandhi (सोनिया गांधी) द्वारा Modi Government (मोदी सरकार) पर किए गए ‘राजधर्म’ के हमले का जवाब देते हुए, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कांग्रेस राजधर्म के नाम पर लोगों को भड़काने का काम ना करे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस ने साल 2010 में NPR लाई थी, लेकिन मोदी सरकार इसे ला रही है तो वो इसका विरोध कर रही है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा, “कांग्रेस ने ही 2010 में NPR का नोटिफिकेशन जारी किया, अगर आप करें तो ठीक लेकिन हम करें तो आप लोगों को भड़काना शुरू कर देते हैं।” इसी का जवाब देते हुए रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया और लिखा, “आदरणीय रवीशंकर प्रसाद जी, देश को NPR पर ज्ञान देने से पहले आप इसे बिहार में क्यों नहीं लागू करवा लेते, जहां से आप सांसद हैं? बिहार में जेडी(यू)-भाजपा की एक भाषा और दिल्ली में एक और. और आपके साथियों, अकाली दल, AIADMK, TRS, YSR को ये ज्ञान कब देंगे?”
बिहार में पास हुआ NPR के खिलाफ प्रस्ताव
नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में NPR की ताजा प्रक्रिया के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। नीतीश सरकार के मुताबिक, NPR की मौजूदा स्वरूप की बजाय 2010 के स्वरूप को लागू करने का फैसला किया गया है। इस प्रस्ताव को पास कराने के लिए जेडीयू और तेजस्वी यादव की राजद पार्टी एक साथ आई। बता दें कि NPR की नई प्रक्रिया अप्रैल महीने में शुरू होनी है। बिहार के मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि बिहार में NRC लागू नहीं होगा। Read More
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:
Post a Comment