देश के कई इलाकों में सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर भ्रम का माहौल बना हुआ है।
देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर हिंसा देखने को मिली। वहीं देश के कई इलाकों में सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर भ्रम का माहौल भी बना हुआ है। जिसके चलते वाराणसी में जक्खिनी के ढढोरपुर पहुंची आर्थिक जनगणना टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
आपको बता दें, पिछले महीने से ही वाराणसी में पूरे देश के साथ आर्थिक जनगणना की शुरूआत हुई। जनगणना टीम का कहना है कि लोगों ने उनके साथ बदतमीजी करने के बाद बंधक बना लिया। जिसके बाद बात आराजी लाइन के सुपरवाइजर नीरज पांडेय तक पहुंची। सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की को आर्थिक जनगणना के विषय में जानकारी दी गई। जिसके बाद लोगों ने सर्वे टीम को जाने दिया।
आपको बता दें, इस बार आर्थिक जनगणना कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से हो रही है। इस बार की आर्थिक जनगणना पेपरलेस है यानी ये मोबाइल एप के जरिए की जा रही है। लोगों के घर जाकर सर्वे टीम सवाल जवाब कर रही है। जिसके आधार पर लोगों की आर्थिक स्थिति की गणना की जा रही है। Read More
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोडकर सकते हैं हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:
Post a Comment