महाराष्ट्र में पाकिस्तान और बांग्लादेश के घुसपैठियों का पता लगाने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) पोस्टर का सहारा लिया है।
महाराष्ट्र में पाकिस्तान और बांग्लादेश के घुसपैठियों का पता लगाने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) पोस्टर का सहारा लिया है। जिस पर लिखा है अगर कोई घुसपैठियों के बारे में जानकारी देता है तो उसे 5000 हजार का इनाम दिया जाएगा। मनसे ने ये पोस्टर औरंगाबाद में लगाए हैं।;
मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे का कहना है कि बांग्लादेश, पाकिस्तान से आये घुसपैठियों को देश से बाहर निकालकर फेंक देना चाहिए। क्योंकि वो लोग देश पर बोझ बनाए हुए हैं, उनकी यहां कोई जरूरत नहीं है। रैली निकालकर भी राज ठाकरे घुसपैठियों को बाहर निकालने की मांग कर चुके हैं। पिछले कई महिने से राज ठाकरे घुसपैठियों को भारत से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होने अब पोस्टर का सहारा लिया है। जो काफी वायरल भी हो रहा है।
आपको बता दें, मनसे के कार्यकर्ता घूम-घूमकर घुसपैठियों को पकड़ रहे हैं और पुलिस के हवाले कर रहे हैं। उन्होंने 50 से ज्यादा घुसपैठियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। वहीं पहले भी मनसे ने घुसपैठियों का पता लगाने के लिए पोस्टर का सहारा लिया था। फरवरी महीने में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास के पोस्टर लगाए गए थे। वहीं इससे पहले भी पोस्टर में घुसपैठियों को मनसे की तरफ से पोस्टर के माध्यम से धमकी मिल चुकी है। Read More

No comments:
Post a Comment