शाह ने कहा CAA में हम एक भी मुस्लिम या अल्पसंख्यक व्यक्ति की नागरिकता नहीं जाने देंगे।
शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah (अमित शाह) ने विपक्षी पार्टियां Congress (कांग्रेस), Samajwadi Party (समाजवादी पार्टी), Bahujan Samaj Party (बहुजन समाज पार्टी) और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee (ममता बनर्जी) पर जोरदार हमला बोला। शाह ने कहा, “ये सभी नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का विरोध कर रहे हैं और झूठ फैला रहे हैं. ये कह रहे हैं कि सीएए से मुस्लिमों की नागरिकता चली जाएगी. हालांकि सच्चाई यह नहीं हैं”। इसके साथ ही शाह ने कहा CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम) में हम एक भी मुस्लिम या अल्पसंख्यक व्यक्ति की नागरिकता नहीं जाने देंगे।
इसके साथ ही शाह ने एक बार फिर दोहराते हुए कहा, “CAA नागरिकता लेने का कानून नहीं हैं, जबकि नागरिकता देने का कानून है. नागरिकता उन लोगों को दी जाएगी, जो विभाजन के दौरान पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में छूट गए हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय से आते हैं”। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए लोगों से पूछा, “ क्या पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में उत्पीड़न के शिकार लोगों को नागरिकता नहीं देनी चाहिए? क्या उनके मानवाधिकार को नहीं देखा जाना चाहिए? इस पर जनता ने हां में जवाब दिया”।
CAA को जरूरी बताते हुए शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन लोगों को नागरिकता देने और मानवाधिकारों की रक्षा करने के लिए सीएए लेकर आए हैं, जिन पर धर्म के आधार पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में अत्याचार हो रहा है. जिनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है”। इसके साथ ही जनता से अपील करते हुए शाह ने कहा, “आप बाहर आइए और झूठ फैलाने वालों से पूछिए कि आखिर सीएए में किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान कहां है? शाह ने कहा कि हम सत्य के लिए कदम उठाने से डरते नहीं हैं”। Read More
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:
Post a Comment