जल्द ही पेट्रोल पंपों पर बिकेगा बीएस-6 ईंधन, बढ़ेगे petrol, Diesel के दाम - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 29, 2020

जल्द ही पेट्रोल पंपों पर बिकेगा बीएस-6 ईंधन, बढ़ेगे petrol, Diesel के दाम

कोरोना वायरस के कारण पेट्रोल, डीजल के दामों में कमी देखने को मिल रही थी।

लगातार पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिलते रहते है। पहले कोरोना वायरस के कारण पेट्रोल, डीजल के दामों में कमी देखने को मिल रही थी। लेकिन इसके बाद अब दो तीन दिनों से पेट्रोल, डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तो वहीं अब बीतें दिन शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कपंनी Indian Oil Corporation (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन) ने तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने की बात कही है। बती दें कि कल 28 फरवरी को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा कि वह कम कार्बन उत्सर्जन वाले बीएस-6 मानकों के अनुकूल ईंधन की आपूर्ति को आने वाले अप्रैल की पहली तारिख से करने को तैयार है। जिसके कारण ईंधन के दामो में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

इस बात की पूरी जानकारी देते हुए Indian Oil Corporation के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा “देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी ने कम सल्फर वाले डीजल और पेट्रोल के उत्पादन को लेकर अपनी रिफाइनरी को उन्नत बनाने को लेकर 17,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।” साथ ही इसके बाद सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में कहा,”एक अप्रैल से ईंधन के खुदरा दाम बढ़ेंगे जरूर लेकिन यह वृद्धि मामूली होगी। एक अप्रैल से देशभर में नए ईंधन की बिक्री शुरू होगी जिसमें सल्फर की मात्रा केवल 10 पीपीएम (पार्ट पर मिलियिन) होगी, जो अभी 50 पीपीएम है।”
हालांकि चेयरमैन संजीव सिंह ने नये ईंधन के दामों के बारें में कुछ जानकारी अभी तक नहीं दी है। उन्होंने कहा, “लेकिन मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि हम ग्राहकों पर बोझ नहीं डालेंगे।” साथ ही HPCL ने कहा था कि वह 26-27 फरवरी से BS-6 ईंधन के साथ तैयार है और यह 1 मार्च से केवल नए ईंधन की बिक्री करेगा। जिसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।  Read More
 
AB STAR NEWS  के  ऐप को डाउनलोड  कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad