हरियाणा में चार श्रद्धालु कोरोना वायरस की चपेट में आये हैं। इनमें से तीन महिलाएं शामिल हैं।

महाराष्ट्र के नादेड़ के हजूर साहिब के तीर्थयात्री लगातार कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। पंजाब में तीर्थयात्रियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब हरियाणा में भी कई श्रद्धालुओं की कोरोना रिपॉर्ट पॉजिटिव आई है। हरियाणा में चार श्रद्धालु कोरोना वायरस की चपेट में आये हैं। इनमें से तीन महिलाएं शामिल हैं। इससे पहले पंजाब में भी नांदेड़ साहिब से लौटे 140 से अधिक तीर्थयात्री कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।
हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया में कोरोना के यह चारों केस सामने आये हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच रहा है। नादेड़ साहिब से लौटे श्रद्धालुओं का कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जानकारी के मुताबिक 20 तीर्थयात्रियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। जिसमें से चार का टेस्ट पॉजिटिव आया है। जहां इनमें से तीन रतिया के हैं तो वहीं एक मरीज पंजाब के भठिंडा का रहने वाला है। जो नादेड़ साहिब से आने के बाद अपने रिश्तेदार के यहां रूका हुआ था।
बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित इन मरीजों को रतिया के कम्युनिटी हॉल में रखा गया है। फतेहाबाद के डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर हनुमान सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने आगे बताया कि ये मरीज उन सभी श्रद्धालुओं में शामिल थे जिन्हें हरियाणा रोडवेज के जरिए महाराष्ट्र के नांदेड साहिब से लाया गया था। इन सभी को क्वारनटीन किया गया था। इसलिए इनके संपर्क में आकर किसी अन्य में कोरोना वायरस फैलने की संभावना कम है। बता दें, पंजाब में भी 140 से ज्यादा श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह इसका जिम्मेदार महाराष्ट्र सरकार को ठहराया है। वहीं पंजाब सरकार ने अब अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की जांच करने के आदेश भी दिए हैं। Hindi News
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
No comments:
Post a Comment