सोनिया गांधी ने भी स्पेशल ट्रेन में अपने घर जा रहे लोगों से किराया वसूले जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

लॉकडाउन में फंसे लोगों से स्पेशल ट्रेनों में वसूले जा रहे किराये को लेकर घमासाना मचा हुआ है। इसे लेकर सभी विपक्षी दल केंद्र सरकार को घेरने में लगे हैं। कांग्रेस भी इसकी जमकर आलोचना कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ रेलवे दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों से किराया वसूल रही है वहीं दूसरी तरफ पीएम केयर फंड में रेल मंत्रालय ने 151 करोड़ की राशि दी। यह बात समझ से बाहर है।
सोनिया गांधी ने भी स्पेशल ट्रेन में अपने घर जा रहे लोगों से किराया वसूले जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जब सरकार विदेशों में फंसे भारतियों को मुफ्त में वापस ला सकती है। ऐसे में गरीब प्रवासी मजदूरों से किराया वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब रेल मंत्रालय प्रधानमंत्री केयर फंड में 151 करोड़ रुपये दे सकते हैं तो कामगारों का खर्च क्यों नहीं उठाया जा सकता है। इसी के साथ सोनिया गांधी ने ऐलान किया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई मजदूरों के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी और जरूरी कदम उठाएगी।
कांग्रेस अध्यक्षा, श्रीमती सोनिया गांधी का बयान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी व इस बारे जरूरी कदम उठाएगी।
4,401 people are talking about this
सोनिया गांधी का कहना है कि मजदूर और श्रमिक देश की रीढ़ की हड्डी हैं। उनकी मेहनत से ही देश आगे बढ़ता है। लॉकडाउन के फैसले के चलते ये लोग अपने घर नहीं पहुंच पाये। उन्होंने आगे कहा कि 1947 के बाद देश ने पहली बार यह भयनाक मंजर देखा है। लोग पैदल चलने को मजबूर हो गए, हजारों किलोमीटर पैदल चलकर लोग घर पहुंचे। आज भी बहुत से मजदूर देश के कई हिस्सों में फंसे हुए हैं, उनके पास ना तो पैसे हैं और ना ही कोई साधन। ऐसे में कांग्रेस मजदूरों के टिकट का खर्च उठायेगी। Hindi News
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
No comments:
Post a Comment