बिहार सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 3, 2020

बिहार सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बिहार सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए  हैं। इन नंबर पर कॉल कर फंसे लोग मदद मांग सकते हैं।

बिहार सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को निकलने के लिए राज्य सरकारों में प्रयास शुरू कर दिए हैं। दरअसल, फंसे लोगों को वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय ने अनुमति दी, इसके लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। झारखंड, यूपी, बिहार जैसे राज्यों ने फंसे लोगों के निकालने का काम शुरू भी कर दिया है। इस बीच समस्य यह आ रही है कि अधिकांश लोगों को ये नहीं पता वो घर जाने के लिए कौन सी ट्रेन में कब और कैसे बैठे।
इस बीच बिहार सरकार ने कदम उठाया है। राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए  हैं। इन नंबर पर कॉल कर फंसे लोग मदद मांग सकते हैं। इसकी जानकारी देते हुए बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि उन्होंने अपने सारे नंबर जारी कर दिए हैं। जिन पर संपर्क कर लोग अपने घर जाने का इंतजाम कर सकते हैं। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से बिहार के बाहर फंसे मजदूर, छात्र-छात्राएं अपने राज्य वापस आना चाहते हैं तो इन नंबर पर संपर्क कर मदद मांग सकते हैं।
राज्य आपदा संचालन केंद्र
0612-2294204
0612-2294205
बिहार भवन, नई दिल्ली
011-23792009
011-23014326
011-23013884
इसके अलावा राज्य सरकार ने उन लोगों का भी ध्यान रखा है जो बिहार में फंसे हुए हैं। बिहार में फंसे दूसरे राज्यों के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक जारी किया है। इस लिंक के जरिए वो रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उनकी मदद की जाएगी। ये लिंक https://covid19.bihar.gov.in है। बता दें, झारखंड सरकार ने भी फंसे लोगों को वापस लाने के लिए हेल्पलाइन नंबर और लिंक भी जारी किया है। जिसके जरिए लोग घर जाने के लिए मदद मांग सकते हैं। Hindi News 
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad