प्रियंका गांधी ने समझा बेरोज़गारों का दर्द, योगी सरकार को दिखाई हक़ीक़त
योगी सरकार ने बेरोज़गारों के लिए क्या काम किया है इस बात की हक़ीक़त सामने आने लगी है। कांग्रेस पार्टी तमाम मुद्दों पर उत्तर प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर है। रोज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कई ट्वीट के माध्यम से सरकार को घेरने का प्रयास करती हैं। प्रियंका गांधी ने सरकारी नौकरियों के मुद्दे पर ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है।
लालू-राबड़ी की शादी में बरपा था हंगामा
यूपी में सरकारी नौकरियों में भर्ती को लेकर योगी सरकार बड़े बदलाव की तैयारी में है। इसके तहत समूह ‘ख’ व ‘ग’ की भर्तियों में चयन के बाद पांच वर्ष तक संविदा कर्मचारी के तौर पर काम करना होगा। इस दौरान हर छह माह में कर्मचारी का मूल्यांकन किया जाएगा और साल में 60 फ़ीसदी से कम अंक पाने वाले सेवा से बाहर हो जाएंगे। लिहाजा पांच साल बाद उन्हीं कर्मचारी को नियमित सेवा में रखा जाएगा जिन्हें 60 फ़ीसदी अंक मिलेंगे। इस दौरान कर्मचारियों को नियमित सेवकों की तरह मिलने वाले अनुमन्य सेवा संबंधी लाभ नहीं मिलेंगे। Read More

No comments:
Post a Comment