SBI ने बदला ATM से पैसे निकालने का नियम, 18 सितंबर से लागू होगा नया रूल - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 16, 2020

SBI ने बदला ATM से पैसे निकालने का नियम, 18 सितंबर से लागू होगा नया रूल

 




आपका भी है SBI में अकाउंट तो जान लें ये ज़रूरी बात

देश में बेरोज़गारी हो तो चोरी की वारदात बढ़ जाती है। कोरोना काल में बैंक फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में SBI ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए सुरक्षित बैंकिंग उपलब्ध कराने के लिए नई एटीएम सर्विस शुरू की है। RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) के कड़े नियमों के बावजूद बैंकों में धोखाधड़ी हो ही जाती है। जालसाज आम लोगों को लूटने का कोई न कोई तरीका ढूंढ लेते हैं। बढ़ते फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए सुरक्षित बैंकिंग उपलब्ध कराने के लिए ओटीपी बेस्ड एटीएम कैश विदड्रॉल सुविधा को 24×7 लागू करने का फैसला किया है। यह सुविधा देशभर के सभी एसबीआई एटीएम पर 18 सितंबर से लागू हो जाएगी।

कम होगी आपकी EMI, SBI ने ब्याज दरें घटा कर ग्राहकों को दी राहत

इस सुविधा के शुरू होने के बाद एसबीआई के एटीएम से 10 हजार रुपए या इससे अधिक राशि निकालने पर दिन में भी ओटीपी की जरूरत होगी। इससे पहले तक रात में आठ बजे से सुबह आठ बजे 10 हजार रुपए या इससे अधिक राशि निकालने पर ही ओटीपी की जरूरत होती थी। बैंक ने 1 जनवरी से यह नियम लागू किया था। नए नियम अनुसार अब 18 सितंबर यानी इस शुक्रवार से अगर आप 10 हजार या इससे ज्यादा पैसे निकालने एटीएम जाते हैं तो अब आपके पास कार्ड एंटर करने और अमाउंट डालने के बाद बैंक की तरफ से रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डेबिट कार्ड की पिन के साथ डालना होगा, तभी आप एसबीआई के एटीएम से पैसे निकाल पाएंगे। Read more 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad