ग़ाज़ीपुर: यूपी के ग़ाज़ीपुर में आज शिक्षा, बेरोजगारी, दलित छात्रों से शुल्क लेने के विरोध में समाजवादी पार्टी ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में समाजवादी लोहिया वाहिनी, समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी बूथ ब्रिगेड, समाजवादी छात्र सभा के नेता जिलाधिकारी गेट पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर नारेबाजी करने लगे।
जिसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उनको खदेड़ा इस दौरान सपाइयों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई।आपको बता दे की बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्त्ता कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। Read More

No comments:
Post a Comment