महासमुन्द: छत्तीशगढ़ के महासमुन्द में गुरुवार कि सुबह छह बजे एक दंतैल हाथी टहलते-टहलते अरंड रेल्वे स्टेशन पहुँच गया। वहां उस वक्त स्टेशन की सफाई करते कुछ कर्मचारी थे। जंगल की ओर से आकर हाथी ने देर तक स्टेशन में चहलकदमी की, रेल्वे लाईन पार की और वापस जंगल की ओर लौट गया। वन विभाग ने अरंड के आसपास गांवों के लोगों को इस इलाके में हाथियों की आवा-जाही को लेकर सचेत किया हुआ है। वन रक्षक दल के तीन लोग दंतैल के मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं। Read More

No comments:
Post a Comment