
नई दिल्ली: दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा सिंघु सीमा पर आंदोलनरत किसानों से मुलाकात करने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर दिया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस आरोप को नकार दिया है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आप ने एक ट्वीट में कहा, “भाजपा की दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मुलाकात करने के बाद से सीएम अरविंद केजरीवाल को घर में नजरबंद कर रखा है।”
हालांकि, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “पुलिस ने केजरीवाल को घर में नजरबंद नहीं रखा है। ये सभी खबरें झूठी हैं। “आप ने एक बयान में यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की मदद से दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को उनके घर पर गिरफ्तार किया। सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। Read More
No comments:
Post a Comment