Bharat Bandh 2020: दिल्ली कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी , रोका ट्रैफिक - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 8, 2020

Bharat Bandh 2020: दिल्ली कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी , रोका ट्रैफिक



 नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर पिछले 12 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। कृषि कानूनों के कई दिनों से लगातार विरोध में किसानों ने मंगलवार 8 दिसंबर,2020 को भारत बंद का ऐलान किया है। मंगलवार 8 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भारत बंद रहेगा। प्रदर्शन कर रहे किसानों को अब देशभर से समर्थन मिल रहा है। भारत बंद को विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है। साथ ही कई यूनियन भी किसानों के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं।

वहीं किसानों द्वारा किए गए ‘भारत बंद’ के समर्थन में दिल्ली कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयकर कार्यालय (आईटीओ) चौक के पास यातायात को रोक दिया। पार्टी इकाई के प्रमुख चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विकास मार्ग पर यातायात रोक दिया। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आईटीओ फ्लाईओवर पर ‘भारत बंद के किसानों के समर्थन में’ बैनर भी लगाए। पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली को जोड़ने वाले विकास मार्ग पर यातायात को रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। Read More 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad