खेती के लिए पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित किसान त्यागी ने किया नए कृषि बिल का समर्थन, पुरस्कार वापसी गैंग पर किया हमला - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 8, 2020

खेती के लिए पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित किसान त्यागी ने किया नए कृषि बिल का समर्थन, पुरस्कार वापसी गैंग पर किया हमला



मेरठ: कृषि कानूनों के कई दिनों से लगातार विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों को अब देशभर से समर्थन मिल रहा है। इस समर्थन के तहत कई राजनेता कलाकार और खिलाड़ी भारत सरकार द्वारा दिए गए सम्मान को लौटाने की बात कर रहे हैं। कुछ राजनेताओं और खिलाड़ियों ने राष्ट्रपति को इसके लिए पत्र भी लिखा है। इसी बीच पद्मश्री अवार्ड विजेता किसान भारत भूषण त्यागी ने कहा कि जो लोग किसानों के कथित समर्थन में अवार्ड वापस कर रहे हैं, उन्हें खेती में ये पुरस्कार नहीं मिला है। उन्होंने ऐसे लोगों को जवाब दिया कि वो महज़ झूठी ख्याति प्राप्त करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

सोमवार को मेरठ के माछरा में एक सगाई कार्यक्रम में पहुंचे थे। कृष्णवीर त्यागी के आवास पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसानों को खेती करने का तरीका बदलना होगा। आज प्रत्येक किसान सोचता है कि उसकी आने वाले पीढ़ी खेती न करे, जबकि हमें सोचना है कि किसान की अगली पीढ़ी के बच्चे उन्नतिशील तरीके से खेती करें।उन्होंने कहा कि जैविक खेती द्वारा कम लागत में अधिक उत्पादन लिया जा सकता है।

केंद्र सरकार की किसान समूह योजना से कृषि यंत्रों का बैंक बनाकर लाभान्वित हो सकता है। किसान अपनी प्रोसेसिंग यूनिट लगा सकता है। भारत भूषण त्यागी ने किसानों द्वारा दिल्ली में चलाए जा रहे आंदोलन को गलत बताया। उन्होंने कहा कि यह कृषि बिल किसान हित में है। किसान को एमएसपी से कम मूल्य न मिले, इसकी गारंटी मैं भी चाहता हूं। Read More  

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad