पिछले कई दिनों से विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन सुर्खियों में बना हुआ है। किसानों के इस आंदोलन को कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने अपना सपोर्ट दिया है। अभी तक प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू, विशाल डडलानी, स्वरा भास्कर, सोनू सूद, वीर दास जैसे कई कलाकारों ने इस आंदोलन का सपोर्ट किया है। अब सोनम कपूर भी खुलकर किसानों के सपोर्ट में आ गई हैं।
दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। किसानो को पंजाबी एक्टर और सिंगर्स का भरपूर समर्थन मिल रहा है तो वहीं बॉलीवुड से भी उनके लिए रिएक्शन आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने किसान आंदोलन को लेकर अपना पक्ष रखा है और इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली हैं। आनंद आहूजा ने तो किसान आंदोलन को लेकर कुछ सवाल भी पूछे हैं। Read More
No comments:
Post a Comment