Kisan Andolan 2020: अखिलेश यादव को उनके निजी आवास पर किया गया नजरबंद - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 7, 2020

Kisan Andolan 2020: अखिलेश यादव को उनके निजी आवास पर किया गया नजरबंद



लखनऊ में सपा के MLC को भी हिरासत में लिया गया

देश में किसान आंदोलन तेज़ी पकड़ रहा है। किसान आन्दोलन के समर्थन में सोमवार को कन्नौज में होने वाले किसान यात्रा से पहले ही पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके निजी आवास पर नजरबंद कर दिया है।

अखिलेश यादव के आवास और सपा ऑफिस के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में पुलिस ने बैरिकेडिंग के साथ ही सभी रास्तों को सील कर दिया है। इस बीच सपा प्रमुख ने ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं से किसान यात्रा में शामिल होने की अपील की। इधर, किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदेश के विभिन्न शहरों में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लखनऊ में सपा के MLC को भी हिरासत में लिया गया है।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने कहा कि किसानों के आंदोलन को पूरे देश में बल के आधार पर दबाया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया है। इसी क्रम में 7 दिसंबर से अनवरत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के पक्ष में सड़क पर रहेंगे। 7 दिसंबर को अखिलेश यादव को कन्नौज जाना था, लेकिन उन्हें अलोकतांत्रिक तरीके से रोक कर हाउस अरेस्ट किया गया है। क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों को भी देखा है। इस घमंड वाली सरकार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चूर चूर कर देंगे। हमारे नेता किसानों के साथ हैं और हम किसानों के मुद्दे पर सदन से सड़क तक लड़ते रहेंगे। Read More 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad