Amazon Echo और Google Home को मात देने के लिए अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने भारत में लॉन्च किया HomePod
Amazon Echo और Google Home को मात देने के लिए अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने भारत में HomePod लॉन्च कर दिया है। Apple HomePod स्मार्ट स्पीकर है जिसे ऐपल ने 2017 में लॉन्च किया था। वहीं अब ये भारत आ रहा है। भारत में इस Apple HomePod की कीमत 19,900 रुपये से शुरू हो रही है। हालांकि, इसकी सेल अभी कुछ समय के बाद शुरू होगी।
बता दें, भारत में Apple HomePod की कीमत 19,900 रुपये से शुरू हो रही है। वहीं इस HomePod के स्मार्ट फिचर्स की बात करें, तो इसमें 7 ट्विटर दिए गए हैं और सभी के साथ एंप्लिफायर और ट्रांस्ड्यूसर है। इसमें 6 माइक्रोफोन्स दिए गए हैं। इस स्मार्ट स्पीकर में Apple A8 चिप के साथ ही Siri का सपोर्ट है, जिसे आप वॉयस से कमांड्स देकर कंट्रोल कर सकते हैं।
Apple का ये HomePod 6.8 इंच ऊंचा है और इसके टॉप पर टच पैनल दिया गया है, जो जेस्चर सपोर्ट करता है। इस स्पीकर के साथ मल्टी रूम ऑडियो का सपोर्ट भी है, जिसके तहत अलग अलग होम पॉड को एक साथ जोड़ सकते हैं।स्पीकर के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें WiFi 802.11ac के साथ ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। 2.5 किलोग्राम वजनी इस स्पीकर का डिजाइन मेश फैबरिक का है। Read More
AB STAR NEWS के ऐप को डॉउनलोउड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:
Post a Comment