Bhim Army प्रमुख Chandra Shekhar Azad को Hyderabad पुलिस ने पकड़ा, जानिए वजह - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 27, 2020

Bhim Army प्रमुख Chandra Shekhar Azad को Hyderabad पुलिस ने पकड़ा, जानिए वजह

चंद्रशेखर आजाद को दलितों की आवाज कहा जाता है। वह हमेशा दलितों के लिए लड़ाई लड़ते रहते हैं

Bhim Army (भीम आर्मी) प्रमुख Chandra Shekhar Azad चंद्रशेखर आजाद की गिरफ्तारी का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है आए दिन उन्हें कहीं ना कहीं पर गिरफ्तार कर ही लिया जाता है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को दलितों की आवाज कहा जाता है। वह हमेशा दलितों के लिए लड़ाई लड़ते रहते हैं लेकिन इस बार वह मुसलमानों के लिए लड़ाई लड़ने में लगे हुए हैं। जिस जिस जगह पर CAA (नागरिकता संशोधन कानून) का विरोध किया जा रहा है उस हर जगह पर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पहुंच जाते हैं और धरना देने वाले लोगों को हौसला देते हैं।
CAA पर यूरोपियन यूनियन ने लिया फैसला, मोदी सरकार

जानकारी के लिए बता दें कि इस समय देश बुरी तरह से जल रहा है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों के अंदर गुस्सा भरा हुआ है। देश के हर बड़े इलाके में इस कानून का विरोध देखने को मिल रहा है। दिल्ली के Shaheen Bagh (शाहीन बाग) में बहुत दिनों से हजारों औरतें धरने पर बैठी हुई है। उन्होंने कहा है कि जब तक यह कानून रद्द नहीं हो जाता हमारा धरना यहीं पर चलता रहेगा। रविवार के दिन चंद्रशेखर आजाद नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंचे थे जहां पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अभी कुछ दिन पहले ही भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद जेल से बाहर आए हैं दरअसल उन्हें दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जिस रैली में चंद्रशेखर आजाद पहुंचे थे उसमें प्रदर्शनकारियों ने रैली के लिए पुलिस की मंजूरी नहीं ली थी इस वजह से ही चंद्रशेखर आजाद को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Read More
AB STAR NEWS  के  ऐप को डॉउनलोउड  कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad