
ओलंपिक और एशियाड़ में भारत को पदक दिलाने वाले बलबीर सिंह खुल्लर के निधन की खबर से हर कोई दुखी है।
भारत के महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का उनके आवास पर 77 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। ओलंपिक और एशियाड़ में भारत को पदक दिलाने वाले बलबीर सिंह खुल्लर के निधन की खबर से हर कोई दुखी है। हॉकी इंडिया ने ट्विटर के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।1968 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली हॉकी टीम में खुल्लर शामिल थे। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटे और दो बेटियां को छोड़ गए हैं। उनका बेटा अमेरिका में रहता है। भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर के बेटे कमलबीर सिंह ने बताया कि मेरे पिता मेरे साथ अमेरिका जाने वाले थे। लेकिन इसी बीच दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।
वहीं हॉकी इंडिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, हमें अपने पूर्व हॉकी खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता बलबीर सिंह खुल्लर की मौत से दुख है। हम उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। बलबीर सिंह खुल्लर का जन्म पंजाब के जालंधर जिले के संसारपुर में हुआ था। उन्होंने फ्रांस के लियोन में 1963 में भारत की तरफ से पदार्पण किया था। जहां 1968 में बैंकॉक एशियाई खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया तो वहीं 1968 में मैक्सिको में हुए ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में बलबीर सिंह खुल्लर शामिल थे। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम में इनसाइड फॉरवर्ड के रूप में अपनी खास पहचान बनाई। उन्हें 1999 में अर्जुन अवॉर्ड और 2009 में पद्मश्री सम्मान मिल चुका है।
ABSTARNEWS के ऐप को डॉउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं
No comments:
Post a Comment