पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से संक्रमित लोगों के 3900 नए मामले सामने आए है।

देशभर में लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। ऐसे में कल से लोगों को कुछ राहत दी गई है। लॉकडाउन में दिए गए छूट के बाद कोरोना वायरस के मामलों में आकस्मिक वृद्धि देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से संक्रमित लोगों के 3900 नए मामले सामने आए है। जिसमें से 195 लोगों की मौत हो चुकी है। आज यानी मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के आकड़ों के अनुसार, पूरे देश में अब तक कोरोना से संक्रमिल मरीजों की संख्या बढ़कर 46433 है जिसमें से 1568 लोगों ने इस वायरस से जान गवा दी है। कुल 46433 मरीजों में से 32134 केस एक्टिव हैं। इसमें से 12727 लोगों को ठीक कर अस्पताल से डिसचार्ज कर घर भेज दिया गया है।
कोरोना वायरस से 6 राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित…..
महाराष्ट में कोरोना से संक्रमित 711 नए मामले सामने आए है जिसमें से 35 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट में अब तक कोरोना से संक्रमित 14,541 लोग इसमें से 11,493 एक्टिव केस है। इस वायरस से 2,465 लोगों को ठीक कर घर भेज दिया गया है। वहीं 583 लोगों ने इस वायरस से जान गवा दी है।
गुजरात में अब तक कोरोना से 5,804 लोग संक्रमित है इसमें से 4,290 एक्टिव केस है। अब तक इस वायरस से 1,195 लोगों को ठीक किया जा चुका है। वहीं 319 लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है।
दिल्ली में भी ये वायरस लगातार कहर बरपा रहा है। दिल्ली में अब तक 4,898 लोग इस वायरस की चपेट में है। इसमें से 3,403 एक्टिव केस है। इस वायरस से ठीक 1,431 लोग ठीक हो चुके है। वहीं इस वायरस से 64 लोगों की मौत हो चुकी है।
तमिलनाडु में अब तक कुल संक्रमित लोगों की संख्या 3,550 है इसमें से 2,110 एक्टिव केस है। अब तक इस वायरस से 1,409 लोगों को ठीक किया जा चुका है। इस वायरस से 31 लोगों की जान जा चुकी है।
राज्सथान में कोरोना मरीजों की संख्या 3,061 है इसमें से 1,546 एक्टिव केस है। 77 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 1394 लोग ठीक हो चुके हैं।
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का मामला बढ़कर 2,942 तक पहुंच गया है। जिसमें से 165 लोगों ने अपने जान गवा दिए है। वहीं 856 लोगों को ठीक किया जा चुका है। Hindi News
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
No comments:
Post a Comment