महाराष्ट्र के नांदेड़ में फंसे सिख श्रद्धालुओं के पंजाब आने के बाद से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिसके बाद पंजाब सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जांच करने का फैसला किया है।

कोरोना वायरस के मामले देश के राज्यों में लगातार सामने आ रहे हैं। पंजाब में भी यह आंकड़ा बढ़ रहा है। ऐसे में पंजाब सरकार कोई ढील नहीं बरतना चाहती है। जिसके चलते पंजाब सरकार ने दूसरों राज्यों से आने वाले लोगों की जांच करने का फैसला किया है। राज्य सरकार का कहन है कि वह दूसरे राज्यों में हुआ जांच पर भरोसा नहीं करते हैं। इसलिए अपने यहां लोगों की जांच कराएंगे।
महाराष्ट्र के नांदेड़ में फंसे सिख श्रद्धालुओं के पंजाब आने के बाद से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिसके बाद पंजाब सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जांच करने का फैसला किया है। कैप्टन अमरिंद सिंह की सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर जांच में तेजी लाने का फैसला किया है। इसी के साथ निर्देश दिया गया है कि रोजाना 6 हजार जांच होगी। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नांदेड़ से आने वाले 292 से ज्यादा तीर्थयात्री का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। इसी के साथ पंजाब में मरीजों की संख्या 772 हो गई है।
सीएम अमरिंदर सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ने राज्य मंत्रियों से बात की। इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रियों का जिक्र किया। सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जांच पर भरोसा नहीं करती है। इसलिए पंजाब सरकार बाहर से आये लोगों की कराएगी। सीएम ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि वो इस मुद्दे पर राजनीति ना करे। बता दें, तीर्थयात्रियों के पंजाब आने में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए विपक्ष राज्य सरकार को घेरने में लगा है। Hindi News
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
No comments:
Post a Comment