पटाखा छुड़ाते समय भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की जलने से मौत - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 17, 2020

पटाखा छुड़ाते समय भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की जलने से मौत



प्रयागराज: इलाहाबाद की भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की छह वर्षीय पोती की मंगलवार सुबह जलने से मौत हो गई। जोशी की पोती किया सोमवार शाम अपने घर की छत पर पटाखे फोड़ते समय 60 प्रतिशत जल गई थी।उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची को बेहतर इलाज के लिए मंगलवार सुबह एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा। शाम तकरीबन 4.30 बजे हादसा होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद सांसद ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव से बात की।

दिल्ली में मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज होने की बात कही जा रही है। सांसद डॉ. रीता जोशी अपने पति पीसी जोशी के साथ दीपावली पर प्रयागराज आवास पर आई थीं। बहू रिचा बेटी किया को लेकर पोनप्पा मार्ग स्थित अपने मायके गईं थीं। सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। इस दौरान पटाखा फटने से किया बुरी तरह घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी। सांसद के इकलौते बेटे मयंक लखनऊ में हैं और वहीं से सीधे दिल्ली पहुंच रहे हैं। मयंक की शादी 2007 में हुई थी। किया उनकी इकलौती बेटी है। Read More  

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad