नई दिल्ली: 5G सर्विस का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मंगलवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5G सर्विस को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो भारत में 2021 की दूसरी छमाही में 5G सर्विस लॉन्च करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मंगलवार को वर्चुअल इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) को संबोधित करते हुए उन 30 करोड़ भारतीयों की दशा पर चिंता जताई जो डिजिटल वर्ड में आज भी 2जी तकनीक में फंसे हैं।
मुकेश अंबानी ने सरकार से आग्रह किया कि वह इस दिशा में कदम उठाए ताकि यह 30 करोड़ लोग भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था से जुड़ कर इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने 2जी से 30 करोड़ भारतीयों को मुक्त करने और उन्हें स्मार्टफोन पर शिफ्ट करने के लिए सरकार से पॉलिसी बनाने का अनुरोध किया। मुकेश अंबानी ने 2021 के दूसरी छमाही में स्वदेशी 5जी तकनीक लॉन्च करने की तैयारी के भी संकेत दिए। उन्होंने रिलायंस जियो की 5जी तकनीक को स्वदेशी बताया। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो की स्वदेशी 5जी तकनीक प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत मिशन की सफलता का गवाह है। Read More
No comments:
Post a Comment